हर्निया के दर्द के लिए घर पर क्या करेंHealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:31

1.बर्फ से भगाएं दर्द


बर्फ हर्निया का उपचार करने में मददगार साबित हो सकता है। बर्फ से हर्निया के दर्द को कम करना बहुत ही पुराना, आसान और प्रचलित उपाय है। बर्फ को हर्निया वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है। दर्द के साथ-साथ अंडकोष या अन्य जगहों पर आई सूजन और गठान भी कम होती है। खेलकूद में शामिल लोगों को हर्निया होने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्हें भी इसके दर्द से ऐसे ही आराम दिया जाता है।


2.गर्म पानी


इसके अलावा पेट के या अम्बिलिकल हर्निया के लिए गर्म पानी की बॉटल से सिकाई की जा सकती है। सिखाई की वजह से प्रभावित अंग का खून सतह तक आ जाता है और हर्निया को ठीक होने में सबसे ज्यादा मदद मिलती है।

3.अदरक की जड़


मेडिकल साइंस में अदरक को बहुत महत्व दिया गया है सदियों से इसे दर्द कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अदरक की जड़ पेट में गैस्ट्रिक एसिड से हुए नुकसान से बचाव करती है। यह हर्निया से हुए दर्द में भी काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों दवाई की तरह प्रभावी हैं। आप इसका सेवन इसे उबाल कर इसकी चाय बनाकर कर सकते हैं या इस स्थिति में होने वाले दर्द और असुविधा को कम करने के लिए कच्‍ची अदरक भी खा सकते हैं


4.एप्‍पल साइडर विनेगर (सिरका)


एप्‍पल साइडर सिरका हर्निया के कारण होने वाले लक्षण जैसे हार्टबर्न और एसिडिटी की तकलीफ को कम करने का एक उत्‍कृष्‍ट उपाय है। जब भी आपको एसिडिटी या हार्टबर्न महसूस हो तो एप्‍पल साइडर सिरके की 1 से 2 चम्‍मच को गर्म पानी में मिलाकर, घूट-घूट करके पीएं। इसके अलावा इसका सबसे अच्छा फायदा यह है कि ये मोटापे में वजन कम करने में भी सहायक है। हर्निया से प्रभावित लोगों को हमेशा वजन कम करने की सलाह दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info